Begusarai

रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत:पत्नी के इलाज के लिए पटना जा रहे थे

बेगूसराय में चलती ट्रेन में चढ़ना एक यात्री के लिए जानलेवा साबित हुआ। घटना रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर एक की है। जहां ट्रेन से उतरकर पानी लेने के बाद चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरकर एक यात्री की मौत हो गई। मृतक की पहचान असम के मोरीगांव जिला स्थित नखोला गांव निवासी सुबलसखा दास के बेटे स्वरुप दास (55) के रूप में की गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि स्वरुप दास अपनी पत्नी मिठू दास का इलाज करने के लिए पटना जा रहा था। बेगूसराय स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही वह पानी लेने के लिए उतरा। इसी दौरान सिग्नल होने से ट्रेन खुल गई। इसके बाद दौड़कर ट्रेन में चढ़ने के दौरान स्वरूप दास बोगी और पटरी के बीच गिर गया‌।

 

रेल पुलिस ने पहुंचाया था हॉस्पिटल

 

गार्ड ने ट्रेन को तुरंत रुकवाया। इसके बाद रेल पुलिस ने उसे उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक की पत्नी बदहवास है, उसके अन्य परिजनों को भी सूचना दिया गया है। रेल पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है।

 

आरपीएफ इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि 13281 डिब्रूगढ़-राजेन्द्र नगर टर्मिनल से उतरकर पानी ले रहा था। इसी दौरान गाड़ी खुल गई। चलती ट्रेन में अपने बोगी में चढ़ने के दौरान बैलेंस बिगड़ने से वह प्लेटफार्म के नीचे गिरकर घायल हो गए।

 

आरपीएफ की ओर से सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां मौत हो गई है। मृतक स्वरूप दास अपनी पत्नी मिठू दास के साथ जागी रोड (गुवाहाटी के पास) से राजेंद्रनगर तक S2 कोच में यात्रा कर रहे थे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!