Muzaffarpur

मुजफ्फरपुर में अनियंत्रित ट्रक दुकान में घुसा, बाइक मैकेनिक की मौत

मुजफ्फरपुर में अनियंत्रित ट्रक कई दुकानों को क्षतिग्रस्त करते हुए एक होटल में घुस गया। एक बाइक मैकेनिक नाश्ता कर रहा था, उसकी हादसे में मौत हो गई। मृतक सकरा थाना क्षेत्र के विशुनपुर बघनगरी निवासी अमरनाथ ठाकुर का बेटा राकेश कुमार (19) है। दोपहर में रूपनपट्टी चौक स्थित एक होटल में नाश्ता करने गया था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

हादसे के बाद ट्रक का चालक और खलासी फरार होने की कोशिश कर रहा था। चालक फरार हो गया, पर खलासी को को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। मामले की जानकारी सकरा थाने की पुलिस को दी गई। थानेदार राजू कुमार पाल दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के बाद लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

 

खलासी को इलाज के लिए भेजा अस्पताल

 

हादसे में ट्रक का खलासी भी घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए सकरा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।स्थानीय मनीष ने बताया कि राकेश दुकान में नाश्ता कर रहा था। इसी बीच ट्रक दुकान में घुस गया। जिस कारण उसकी मौत हो गई।

 

सकरा थानेदार राजू कुमार पाल ने बताया कि एक ट्रक अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गया। जिस कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। घायल उप चालक को भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आगे की कार्रवाई चल रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!