मौसम अपडेट:बिहार के 31 जिलों में बारिश की चेतावनी:20 जिलों में ऑरेंज तो 11 में यलो अलर्ट
पटना.बिहार में एक्टिव मानसून की वजह से राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले 24 घंटों के भीतर भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है।मौसम विभाग ने आज यानी मंगलवार को राज्य के 31 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इनमें 20 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 11 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।
प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवा, गरज के साथ बिजली गिरने और भारी बारिश की आशंका है।पटना में एक सप्ताह तक भारी बारिश की संभावना नहीं, छाए रहेंगे बादल
राजधानी पटना के आसमान में बादल छाए हैं। कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो रही है, लेकिन कहीं भी तेज बारिश नहीं हो रही है। पटना में अगले एक सप्ताह तक भारी बारिश की संभावना नहीं है।
इसका कारण- ट्रफ लाइन है। अभी ट्रफ लाइन दक्षिण बिहार में है। इससे दक्षिण बिहार से हवाएं पूरब से होते हुए उत्तर तक जा रही हैं। यही कारण है कि पटना में भारी बारिश के आसार नहीं है।मौसम वैज्ञानिक आनंद शंकर बताते हैं कि मानसून आने के बाद जिस इलाके से ट्रफ लाइन गुजरती है, वहां अधिक बारिश होती है। दक्षिण बिहार के पास ट्रफ लाइन रहने के कारण गया, नवादा, जमुई से लेकर उत्तर बिहार और पूर्वी बिहार में भारी बारिश हो रही है।
पिछले 24 घंटे की बात करें तो अररिया जिला में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है। फारबिसगंज में 132.4 मिलीमीटर बारिश हुई है। इसके अलावा किशनगंज में 78 MM, सीतामढ़ी में 68 MM, रोहतास में 54.6, भागलपुर में 54.2 MM
कोसी का बढ़ा जलस्तर
सीवान के गोपालपुर में रविवार रात नहर का बांध टूट गया। इधर, नेपाल में लगातार हो रही बारिश के बाद कोसी का जलस्तर बढ़ने लगा है।रक्सौल में भारत-नेपाल को जोड़ने वाली सड़क पर 2 फीट पानी भरा है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
