बेगूसराय में दोस्त की गर्लफ्रेंड से शारीरिक संबंध के लिए मर्डर
बेगूसराय में 21 जून की रात करण कुमार (30) की हत्या उसके दोस्त ने गोली मारकर कर दी थी। मर्डर के बाद हथेली काटकर फेंक दिया था। हथेली का अब तक पता नहीं चला है।इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग समेत 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या के पीछे अवैध संबंध की बात सामने आई है। दरअसल, करण का लखीसराय की महिला से अफेयर चल रहा था।
करण के शादीशुदा होने की जानकारी मिलने के बाद महिला संबंध तोड़ने लगी। इसके बाद करण ने उसे घर में कैद कर लिया। वो बाहर जाता था तो कमरे में ताला बंद कर देता था। करण के दोस्त भी महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहते थे। वो इसको लेकर करण पर लगातार दबाव बना रहे थे।करण ने मना किया तो दोस्त पिंकेश ने उसे गोली मार दी। डॉक्टर के पास ले जाने के नाम पर उसे खेत की तरफ ले गया। वहां करण की हथेली काटकर फेंक दिया। सुबह करण की लाश मिली। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के चकबल्ली की है।
फेसबुक से शुरू हुआ इश्क
करण की शादी 10 साल पहले हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। करण नशे का आदी था। इस कारण घर में उसका अक्सर विवाद होता था। करीब 4 साल पहले पत्नी अपने बच्चों को लेकर मायके चली गई। जिसके बाद पति या ससुराल वालों से उसका कोई संपर्क नहीं रहा।करण मजदूरी करने मुंबई चला गया था। इस बीच 3 साल पहले फेसबुक पर उसकी दोस्ती लखीसराय जिले के बिरुपुर थाना क्षेत्र की महिला से हुई। पति की मौत के बाद महिला अपने बच्चों के साथ दिल्ली चली गई थी।
दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध न बनाने पर महिला को पीटा था
करण अप्रैल में मुंबई से गांव आया था। उसकी गर्लफ्रेंड भी अपने मायके आ गई थी। दोनों छिप-छिपा कर मिलते थे। 16 जून को करण लखीसराय में महिला से मिलने गया। जिसके बाद महिला करण के घर चकबल्ली आ गई। यहां जैसे ही महिला को पता चला कि करण शादीशुदा है और नशे का आदी है तो दोनों के बीच मनमुटाव हो शुरू हो गया।जब दोस्तों ने करण को कहा कि अपनी गर्लफ्रेंड को हमें सौंप दो, तब करण ने महिला को उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा, पर महिला नहीं मानी। जिसपर करण ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मारपीट भी की थी।
शराब पार्टी के बाद दोस्त ने ही मारी थी गोली
करण का करीबी दोस्त जगतपुरा निवासी पिंकेश लगातार गर्लफ्रेंड को सौंपने का दबाव बना रहा था। 21 जून को दोस्तों ने करण को अपने पास बुलाया, पर वो नहीं गया। जिसके बाद दोस्त पिंकेश अपने सभी साथियों के साथ करण के घर पहुंचा और करण को अपनी बाइक पर बैठाकर जगतपुरा दुर्गा स्थान के पास एक घर में ले गया।
वहां सभी ने मिलकर देसी शराब पिया। पिंकेश ने कई बार कहा कि बस एक दिन के लिए अपनी प्रेमिका को हमको सौंप दो, लेकिन करण तैयार नहीं हुआ। नशे में दोस्त जब दबाव बनाने लगे तो करण ने सुबह में इस मुद्दे पर बात करने की बात कही थी।पिंकेश तैयार नहीं था, उसका कहना था कि महिला के साथ अभी इसी वक्त पल बिताना चाहता हूं। करण ने मजाक समझा और वहां से चलने लगा, तभी पिंकेश ने करण को दो गोलियां मार दी।
पुलिस ने कमरे से महिला को किया बरामद
करण को गोली मारते एक ग्रामीण मुरारी ने देख लिया था। मुरारी ने करण के परिजन को मामले की सूचना दी। सुबह में खोजबीन के दौरान करण की लाश खेत से बरामद हुई, लेकिन कटे पंजे का पता नहीं चला।
पुलिस जब छानबीन करने घर पहुंची तो करण के घर के कमरे से प्रेमिका को बरामद किया। महिला ने पुलिस को बताया कि,वो लखीसराय की रहने वाली है। पुलिस ने लखीसराय थाने से संपर्क किया। तब पता चला कि महिला के पिता ने अपने बेटी के अपहरण की सूचना थाने में दी है। सोमवार देर शाम तक महिला के परिजन नहीं पहुंचे हैं। महिला अभी पुलिस कस्टडी में है।
6 में 2 गिरफ्तार, बाकी की गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
शराब पार्टी में करण के साथ मुख्य आरोपी पिंकेश कुमार, विक्रम कुमार, शेरू, आयुष और मल्हीपुर बिंदरोली निवासी दिलीप निषाद के अलावा एक नाबालिग शामिल था। इनमें नाबालिग और आयुष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।मुख्य आरोपी पिंकेश शराब का अवैध कारोबार करता है। बाकी के नामजद डिलीवरी बॉय हैं।
एसपी मनीष ने बताया,
चकबल्ली दियारा निवासी करण कुमार को कुछ लोगों ने घर से बुलाया और गोली मारकर हत्या दी। हत्या के बाद लाश को जगतपुरा दियारा में मकई के खेत में फेंक दिया। इस मामले में शामिल एक 16 वर्षीय नाबालिग को पकड़ा गया। जिसकी निशानदेही पर हत्याकांड में शामिल एक और आरोपी जगतपुरा निवासी आयुष कुमार को गिरफ्तार किया गया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
