Samastipur

समस्तीपुर:राशन नहीं मिलने पर जतायी नाराजगी, हुआ हंगामा

समस्तीपुर। पूसा : प्रखंड के हरपुर महमदा में अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के प्रखंड कमेटी की ओर से बैठक की गयी. अध्यक्षता खेग्रामस प्रखंड सचिव सुरेश कुमार ने की. उन्होंने ने कहा कि बदलो सरकार-बदलो बिहार से जुड़े पद यात्रा से जुड़े चर्चा की.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

उन्होंने ने बताया कि बैठक के दौरान प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में मनरेगा योजना के तहत होने वाले कार्यों में व्याप्त अनियमितता व प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों के जन वितरण के दुकानदार द्वारा उपभोक्ता से अंगूठा लगवाने के बावजूद उन्हें राशन नहीं देने जैसे मुद्दों पर चर्चा की गयी.

 

इन मुद्दों को लेकर चरणबद्ध आन्दोलन का निर्णय लिया गया. मौके पर वीणा देवी, सुशीला देवी, अनीता देवी, गीता देवी, मनोज कुमार, राहुल कुमार, विशाल कुमार, रीता देवी उपस्थित थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!