Patna

महावीर मंदिर नैवेद्यम के नाम पर कारोबारी ने की ठगी, कोतवाली थाने में केस दर्ज

पटना के प्रतिष्ठित महावीर मंदिर को एक बड़ा आर्थिक झटका लगा है. नैवेद्यम (प्रसाद) सामग्री की आपूर्ति के नाम पर मंदिर को 20 लाख 27 हजार रुपये का चूना लगाया गया है. इस मामले में महावीर स्थान न्यास समिति की ओर से कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

!

 

शिकायत के मुताबिक, महावीर मंदिर के सुपरिंटेंडेंट के. सुधाकरण ने बताया कि बीते महीने पटना के एक कारोबारी ने मंदिर के तत्कालीन सेक्रेटरी दिवंगत आचार्य किशोर कुणाल से मुलाकात की थी. कारोबारी ने दावा किया कि वह बाजार मूल्य से कम दर पर नैवेद्यम लड्डू के लिए आवश्यक सामग्री- जैसे घी, चना दाल, काजू, किशमिश आदि की आपूर्ति कर सकता है.

 

RTGS के माध्यम से ट्रांसफर किए गए थे रुपये

दावे पर विश्वास कर मंदिर प्रशासन ने कारोबारी के खाते में RTGS के माध्यम से 20.27 लाख रुपये स्थानांतरित कर दिए. दुर्भाग्यवश, इसी दौरान आचार्य किशोर कुणाल का निधन हो गया. इसके बाद से न तो कारोबारी ने कोई सामग्री भेजी और न ही पैसे वापस किए. इतना ही नहीं, वह मंदिर पदाधिकारियों के फोन कॉल्स तक उठाना बंद कर चुका है.

 

कोतवाली थाना में दर्ज किया गया मुकदमा

इस गंभीर आर्थिक धोखाधड़ी से आहत मंदिर समिति ने कानूनी रास्ता अपनाया है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है.

 

घटना को लेकर श्रद्धालुओं में नाराजगी

महावीर मंदिर, जो न केवल श्रद्धा का प्रतीक है बल्कि समाजसेवा में भी अग्रणी भूमिका निभाता है, इस तरह की ठगी का शिकार बनना चिंता का विषय है. प्रशासन ने भरोसा जताया है कि आरोपित को जल्द गिरफ्तार कर मंदिर की धनराशि वापस दिलाई जाएगी. श्रद्धालुओं में भी इस घटना को लेकर गहरी नाराज़गी है.

 

 

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!