दलसिंहसराय बरनवाल महिला संघ की अध्यक्ष बनी रुकमिणी बरनवाल
दलसिंहसराय,शहर के मेन बाजार स्थित काशोलाल सूरत देवी बरनवाल सेवा सदन के प्रांगण में बरनवाल संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार लाल की अध्यक्षता में सोमवार को बरनवाल महिला संघ के गठन को लेकर आम सभा बुलाई गई.
संघ के उपाध्यक्ष मनीष कुमार बरनवाल, सचिव रमाकान्त प्रसाद,रामचन्द्र लाल,रितेश रंजन की उपस्थिति में अध्यक्ष पद का चुनाब मतपत्र के द्वारा किया गया.
जिसमें रुकमिणी बरनवाल को अध्यक्ष चुना गया.वही अन्य पदाधिकारी यों का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया. जिसमें उपाध्यक्ष पूजा बरनवाल,सचिव रश्मि भूषण प्रसाद,उप-सचिव ज्योति बरनवाल तथा कोषाध्यक्ष शांति बरनवाल को चुना गया.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
