Patna

महिला ने प्रेमी से मिलकर दूसरे प्रेमी की कराई हत्या:पति,प्रेमी,महिला समेत 3 गिरफ्तार

पटना SSP कार्तिकेय के शर्मा ने रविवार के दिन अलग अलग थाना क्षेत्र के तीन मामलों का खुलासा किया। इसमें पहली घटना रंगदारी, दूसरी हत्या और तीसरी घटना दो गुटों के बीच लड़ाई के दौरान फायरिंग की है। इन सभी मामलों में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी भी हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

10 लाख की मांगी रंगदारी

 

19 जून को प्रीतम कुमार सिंह छपरा अवतार नगर के रहने वाले से 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई थी। जो गांधी नगर ओंकारेश्वर हनुमान मंदिर राजीव नगर पटना में रहते हैं। अज्ञात नंबर से इनसे 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई थी।पुलिस मामला दर्ज कर के छानबीन शुरू की तो आरोपी जानने वाला ही निकला। आरोपी का नाम अनुज कुमार है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसने रुपए के लिए अपने मौसा के दोस्त से रंगदारी के तौर पर रुपए की डिमांड की थी और नहीं देने पर इकलौते बेटे को जान से मार देने की धमकी दी थी।

 

प्रेमिका ने कराई हत्या

 

परसा थाना अंतर्गत एतवारपुर में एक अज्ञात शव मिला था। जिसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की तो युवक की पहचान सारण के रहने वाले सूरज के रूप में हुई। जो बेऊर इलाके में किराए के मकान में रहता था। जिसकी हत्या नुकीले हथियार से गोदकर की गई थी। इस मामले में पटना SSP कार्तिकेय शर्मा ने खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि अनुसंधान के दौरान पता चला कि मृत शख्स का संबंध किसी महिला के साथ है।

 

उस महिला से पूछताछ की गई तो यह जानकारी सामने आई कि मृतक से उसके करीबी संबंध थे। जिसके आधार पर वो लगातार ब्लैक मेल कर रहा था। इससे परेशान होकर उसने दूसरे प्रेमी और पति के साथ मिलकर उसे मार दिया। महिला पहले से शादीशुदा है। इसमें महिला गुड़िया कुमार, विजय कुमार और अश्विन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। जिस नुकीले हथियार से गोदकर हत्या की गई थी, उसे भी बरामद कर लिया गया है।

 

दो गुटों में गोलीबारी की घटना

 

पटना SSP ने बताया कि खुसरूपुर थाना के लोदीपुर पासवान चौक के पास दो व्यक्तियों के बीच में आपसी रंजिश के चलते गोलीबारी की घटना हो रही थी। इसके आधार पर दोनों पक्षों के यहां रेड की गई। इसमें से एक पक्ष के यहां से दो कट्टा और 11 कारतूस बरामद किए गए। दूसरे पक्ष के यहां से एक देशी राइफल और एक कारतूस बरामद किया गया है। दोनों पक्षों से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!