मौसम अपडेट:आज 17 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट:भारी बारिश की संभावना
पटना।मौसम अपडेट:मानसून बिहार के सभी हिस्सों में पहुंच चुका है। पटना समेत राज्य के अधिकांश जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने रविवार यानी आज 17 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अगले 3 से 4 दिनों तक पटना समेत राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। उत्तरी-पूर्वी के साथ दक्षिण बिहार में भारी बारिश की संभावना है।
इधर, बेगूसराय में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग आज आकाशीय बिजली गिरने को लेकर विशेष चेतावनी जारी की है।वहीं, झारखंड में पिछले 4 दिनों से लगातार हो रही बारिश का असर बिहार की नदियों में दिखने लगा है। जहानाबाद और नालंदा में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। नदियों का जलस्तर बढ़ने 6 स्थानों पर तटबंध और बांध क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
पटना, जहानाबाद समेत 6 जिलों में हुई तेज बारिश
शनिवार को पटना, जहानाबाद, बक्सर, समस्तीपुर, रक्सौल, दरभंगा में तेज बारिश हुई। वहीं, ज्यादातर जिलों में बादल छाए रहे। बारिश के बाद 6 जिलों का तापमान 33 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया।पटना में शनिवार सुबह से लेकर शाम तक रुक-रुककर बारिश होती रही। आधे घंटे में 15 एमएम बारिश हुई। मौसम विज्ञान केन्द्र ने चार दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की उम्मीद जताई है.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
