Samastipur

समस्तीपुर में भीषण गर्मी को देखते हुए 13 से 31 मई तक सभी स्कूल 11 बजे तक चलाने का आदेश

समस्तीपुर| जिले में दोपहर की भीषण गर्मी को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य पर खतरे की आशंका को देखते हुए जिला दंडाधिकारी रोशन कुशवाहा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत आदेश जारी किया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इसके तहत जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में 13 मई से 31 मई तक पूर्वाह्न 11 बजे के बाद की सभी शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है।

 

 

इसमें प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र भी शामिल हैं।जिला प्रशासन ने सभी स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिया है कि वे इस आदेश के अनुसार अपनी शैक्षणिक गतिविधियों का पुनर्निर्धारण करें। इसकी प्रतिलिपि जिले के सभी स्कूलों, मदरसों, संस्कृत विद्यालयों, अनुमंडल दंडाधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों को भेजी गई है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!