Patna

बिहार में बैंड-बाजे के साथ लड़की वाले के यहां पहुंची बारात,खाना खाया और हो गए फरार

पटना।मानपुर।खरहरी गांव में एक शादी मजाक बन गई। दूल्हा विकास कुमार वरमाला के बाद बारातियों संग फरार हो गया। शादी 5 मई को तय थी। अतरी थाना के मौला नगर निवासी दूल्हे के पिता मिथलेश यादव बैंड-बाजे के साथ बारात लेकर पहुंचे थे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

लड़की पक्ष ने पूरे रीति-रिवाज से वरमाला और अन्य रस्में कराईं। बारातियों ने खाना-पीना भी किया। इसके बाद धीरे-धीरे सभी बाराती और दूल्हा पंडाल से गायब हो गए। जब लड़की पक्ष की ओर से अगली रस्म के लिए लोग शामियाने में पहुंचे तो वहां कोई नहीं मिला। अफरातफरी मच गई। वहीं गांव में तरह-तरह की चर्चाएं होनी लगी। देर तक अफरातफरी का माहौल कायम रहा।वहीं घटना के लड़की के पिता शंभू यादव ने बताया कि अगले दिन जब वे लोग लड़के के घर पहुंचे तो वहां गाली-गलौज और मारपीट की गई।

 

पहले भी ऐसी हरकत कर चुके हैं लड़केवाले

 

ग्रामीणों ने बताया कि यह परिवार पहले भी ऐसी हरकत कर चुका है। दो साल पहले भी एक लड़की से शादी के नाम पर जमीन लिखवा ली थी। फिर शादी से इनकार कर दिया।

 

पीड़ित पक्ष ने घटना की लिखित शिकायत दी। तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। अपर थानाध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। जांच कर केस दर्ज किया जाएगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!