Samastipur

समस्तीपुर:जीएसटी अफसर बने समस्तीपुर के हर्षवर्धन सीजीएल में रचा इतिहास,दिया बधाई

समस्तीपुर।मोहिउद्दीननगर।प्रखंड के रासपुर पतसिया पश्चिम पंचायत के सुल्तानपुर (घटहाटोल) के रहने वाले हर्षवर्धन को भारत सरकार के वित्त विभाग में जीएसटी अफसर पद पर नियुक्ति मिली है। उन्होंने ऑल इंडिया लेवल की सीजीएल परीक्षा में अच्छे अंक लाकर यह सफलता हासिल की। इस उपलब्धि से समस्तीपुर जिले का नाम रोशन हुआ है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

करीब 24 वर्षीय हर्षवर्धन की प्रारंभिक पढ़ाई बखितयारपुर के निजी स्कूल से हुई। उन्होंने नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से गणित में ऑनर्स की डिग्री ली। उनके पिता डॉ. सुबोध कुमार सिंह नर्सिंग होम संचालक हैं। साथ ही खुद की दवा कंपनी के डायरेक्टर हैं। वे ऑल इंडिया आरएमपी चिकित्सक संगठन जनजीवक कल्याण संघम परिवार के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। माता उमा कुमारी पटना जिले के बखितयारपुर में सरकारी विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका हैं।

 

 

हर्षवर्धन के दादा स्वर्गीय उधो सिंह क्षेत्र के प्रसिद्ध किसान थे। वे स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय रहे। अंग्रेज सिपाहियों को खदेड़ने में अहम भूमिका निभाई।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!