Samastipur

समस्तीपुर से गायब तीन बच्चों की मां प्रेमी के साथ बरामद

समस्तीपुर के अंगारघाट थाना के डढ़िया वार्ड एक से करीब छह माह पूर्व लापता हुई एक महिला को उसके प्रेमी के साथ पुलिस ने बरामद कर लिया है. महिला को पुलिस न्यायालय में बयान कराने के लिए लेकर गयी है. खानपुर थाना के खानपुर निवासी गंगाधर झा ने गत वर्ष 26 अक्टूबर को अंगारघाट थाना में एक एफआईआर दर्ज करायी कि उसकी पोती सोनू कुमारी की शादी डढ़िया असाधर गांव निवासी गौतम कुमार से हुई थी. वह अपने घर से गायब हैं. उन्होंने एफआईआर में बताया है कि काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला तो मामला दर्ज कराया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का केस था दर्ज
मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए पोती को प्रताड़ित करने व उसे गायब करने के लिए आरोपित बनाया था. दर्ज एफआईआर में महिला के पति के साथ ससुर रामदेव झा, सास गायत्री देवी को भी नामजद किया है. पुलिस स्थानीय स्तर पर छानबीन के साथ मोबाइल कॉल डिटेल, लोकेशन आदि वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर लापता महिला को बरामद कर लिया.

इस बीच पुलिस जांच के क्रम में आसपास के कुछ लोगों से भी गहन पूछताछ होती रही. महिला के बरामदगी के बाद गांव मुहल्ले के लोग भी चैन की सांस ली. बरामद की गई महिला तीन बच्चे की मां बताईं गईं है. ऐसे में किसी भाग जाना चर्चा का विषय बना हुआ है. थानाध्यक्ष दिव्य ज्योति कुमारी ने बताया कि महिला को बरामद कर लिया गया है. न्यायालय के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जायेगी.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!