Samastipur

समस्तीपुर में बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत:पत्नी दोनों पैरों से दिव्यांग

समस्तीपुर के पटोरी थाना क्षेत्र में गुरुवार को साइकिल और बाइक की टक्कर में 57 वर्षीय कैलाश राय की मौके पर ही मौत हो गई। वह घर से साइकिल पर सवार होकर पटोरी बाजार में सामान खरीदने जा रहे थे।इसी दौरान सामने से आ रही बाइक से उनकी साइकिल की टक्कर हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार अपनी मोटरसाइकिल मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मृतक की पहचान हरपुर सैदाबाद पंचायत के मोतीपुर वार्ड-10 निवासी मेघन राय के पुत्र कैलाश राय के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए।सूचना पर पहुंची पटोरी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। दुर्घटनाग्रस्त बाइक को भी जब्त कर लिया गया है।

 

 

परिजनों के अनुसार, कैलाश राय परिवार के कमाने वाले सदस्य थे। उनकी पत्नी दोनों पैरों से दिव्यांग हैं। उनके दो बच्चे हैं। कैलाश की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।मृतक के भतीजे धर्मवीर कुमार ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। हादसे के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिवार के सामने अब आर्थिक संकट की चिंता भी खड़ी हो गई है।

 

बाइक जब्त, फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस

 

पटोरी के डीएसपी बीके मेधावी ने बताया कि सड़क हादसे में एक अधेड़ की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त बाइक जब्त कर ली गई है। घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस बाइक के आधार पर फरार चालक की पहचान करने और उसकी तलाश में जुटी है।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *