Dalsinghsarai

अनादि महादेव दुर्गा पूजा समिति के स्टोर रूम से दान पेटी हुई चोरी

दलसिंहसराय,शहर के माल गोदाम रोड स्थित अनादि महादेव दुर्गा पूजा समिति के पंडाल से दान पेटी हटाकर स्टोर रूम में रखी गई थी, जो गुरुवार की सुबह गायब मिली.समिति के सदस्यों ने बताया कि रात करीब 2 बजे दान पेटी को पंडाल से उठाकर स्टोर रूम में रखा गया था.सुबह जब स्टोर रूम में जाकर देखा गया, तो दान पेटी वहां नहीं था.काफी खोजबीन किया गया परन्तु दानपेटी नहीं मिला.जिसके बाद चोरी कि बात सामने आई.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

घटना की जानकारी मिलने के बाद समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दुख जताया.समिति के अध्यक्ष श्रवण साह, सचिव संजीत पाठक उर्फ छोटू, कोषाध्यक्ष अजय मालाकार तथा सदस्य उपेंद्र साह, शैलेश कानू सहित अन्य सदस्यों ने घटना पर चिंता व्यक्त की.मंदिर परिसर से दान पेटी का गायब होना श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा मामला है.समिति के सदस्यों ने घटना पर दुख जताते हुए मामले की जांच कर दान पेटी का पता लगाने की आवश्यकता जताई है.दान पेटी में 20 हजार से ऊपर दान के रुपय होने का अनुमान लगाया गया.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *