Samastipur

आतंकी हमले में मारे गये लोगों को दी गयी श्रद्धांजलि, सरकार को कठोर कदम उठाने की मांग

समस्तीपुर : सिटी सेंट्रल के मोहनपुर रोड, भुइधारा, मूसापुर व जितवरिया शाखा में जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गये लोगों के प्रति शोकसभा आयोजित कर संवेदना प्रकट की गयी.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

नेतृत्व करते हुए विद्यालय के निदेशक संजीव कुमार पांडेय ने कहा कि इस तरह के आतंकी हमलों से बचने के लिए सरकार को कठोर कदम उठाने चाहिए. ताकि इसके बाद कोई आतंकवादी हमारे देश में हमला करने का दु:स्साहस न कर सके.

शोकसभा में वंदना, श्रेया, आकृति, साक्षी, सक्षम, प्रिंस कुमार, अनमोल आदि थे. वरीय प्राचार्य सीके ठाकुर, प्राचार्या मुल्लथारा कविथा करुणाकरन, तन्मय चक्रवर्ती, मनीष पांडेय, प्रबंधक मनीष भारद्वाज, नवनीत झा, पूनम कुमारी, राधेश्याम, शिवेश कौशल, फैयाज अहमद, राहुल पाण्डेय आदि उपस्थित थे.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!