Patna

“द्रोणाचार्य का अद्वितीय प्रदर्शन, कई को मिले 99 से अधिक परसेंटाइल, दिया बधाई

गया.एनटीए ने जेईई मेन सीजन-2 का रिजल्ट जारी किया। रिजल्ट आते ही पटवा टोली में जश्न का माहौल बन गया। यहां के छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे। बधाई देने वालों की भीड़ लग गई। वृक्ष द चेंज संस्था से 28 बच्चों ने जेईई एडवांस के लिए क्वालीफाई किया। इनमें 11 लड़कियां शामिल हैं। सफल छात्रों को मिठाई खिला कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

संस्थान के अध्यक्ष दुगेश्वर प्रसाद, संस्थापक चंद्रकांत पाटेश्वरी, प्रशासक रंजीत कुमार और शिक्षक कुलदीप कुमार ने बच्चों की सफलता पर खुशी जताई। उन्होंने बताया कि इस बार 40 बच्चों ने परीक्षा दी थी। शरण्या ने सबसे ज्यादा 99.64 परसेंटाइल हासिल किया।

 

 

आलोक को 97.7, शौर्य को 97.53, यश राज को 97.38, शुभम को 96.7, प्रतीक को 96.55, केतन को 96, निवास को 95.7, गौरिका यादव को 95.1, शगुन को 94.8, अस्मिता को 91.82, निरुपम को 91.02, अभिराज को 91.01, मनीष को 91.37, नंदनी को 90.8, कशिश को 90.8, अंजली को 90.66, शान्या को 90.4, श्रेया को 89.92, अनम को 89, अभिनव को 88.89, शशिकांत को 88.77, आकाश को 87.6, अर्शिया को 87.37, नैंसी को 87.2, मंत राज को 87, नेहा को 83.95 और भारत को 80.45 परसेंटाइल मिले।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कटऑफ भी जारी किया। जनरल वर्ग के लिए 93.10, ईडब्ल्यूएस के लिए 80.38, ओबीसी के लिए 79.43, एससी के लिए 61.15 और एसटी वर्ग के लिए 47.90 परसेंटाइल कटऑफ तय किया गया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!