Samastipur

“भोला टॉकीज रेलवे गुमटी पर फ्लाईओवर 2 साल में बनेगा:सांसद शांभवी ने किया भूमि पूजन,विधायक ने उठाया सवाल

समस्तीपुर शहर भोला टॉकीज रेलवे गुमटी 53 ए पर फ्लाईओवर निर्माण कार्य का शुभारंभ सांसद शांभवी ने शनिवार को किया। शहर के कर्पूरी बस पड़ाव में आयोजित समारोह के दौरान उन्होंने भूमि पूजन किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इस मौके पर उन्होंने कहा कि करीब 119 करोड़ से 2 सालों में पुल का निर्माण होना है। जब मैं पहली बार समस्तीपुर आई थी और लोगों को अपनी बेटी बनाने के लिए बोल रही थी उस समय लोगों ने भोला टॉकीज रेलवे गुमटी पर फ्लाईओवर निर्माण की बात रखी थी।

1 साल के अंदर यहां पर पुल का निर्माण शुरू होगा आज यह सपना पूरा हो रहा है। अभी एक साल भी नहीं हुआ है, लेकिन इसके लिए मैंने लगातार प्रयास किया। माननीय मंत्री अशोक चौधरी और उनके पिता ने भी इस कार्य में अपनी अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि इसके अलावा और दूसरा भी फ्लाईओवर निर्माण की स्वीकृति मिल गई है।

मुक्तापुर के पास भी शुरू होगा पुल निर्माण

सांसद ने कहा कि समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य मार्ग पर मुक्तापुर के पास भी फ्लाईओवर का निर्माण होना है। इन दोनों फ्लाईओवर के बन जाने से शहर में लगने वाले जाम से लोगों को मुक्ति मिलेगी। इस मौके पर उन्होंने नाम लिए बगैर स्थानीय विधायक पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि आज सभी लोग पुल निर्माण के लिए क्रेज ले रहे हैं।कोई बात नहीं सभी लोगों को राजनीति करनी है। जनता देख रही है कि पिछले 10 साल से उन्होंने क्या किया। मैं जो कहती हूं वह करती।

पुल के लिए सांसद को दिया धन्यवाद

भाजपा के एमएलसी डॉक्टर तरुण चौधरी, पूर्व सांसद अश्वमेघ देवी, जदयू जिला अध्यक्ष दुर्गेश राय, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राम सुमिरन सिंह, सांसद पति समाजसेवी कुणाल सायन, नगर निगम की अध्यक्ष अनीता राम आदि ने संबोधित करते हुए फ्लाईओवर निर्माण कार्य शुभारंभ पर सांसद को धन्यवाद दिया और कार्य एजेंसी से आह्वान किया कि इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा करें। कार्यक्रम का संचालन लोजपा रामविलास के जिला अध्यक्ष हीरा सिंह ने की।

विधायक ने उठाया सवाल

स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने संसद द्वारा किए गए इस कार्य आरंभ पर सवार उठाते हुए कहा कि टेंडर की प्रक्रिया भले हो गई हो , लेकिन संवेदक को जगह अतिक्रमण मुक्त कराकर नहीं दिया। पुल निर्माण में जिन -जिन लोगों की जमीन पड़ती है उन लोगों को अबतक नोटिस तक नहीं दी गई है। इन प्रक्रिया में अभी तीन-चार महीने का समय लगेगा। यह कार्यक्रम जनता के साथ धोखा है।

Anjali Kumari

News to bihar Editer works. I am 5 year News website works Experience.

error: Content is protected !!