DalsinghsaraiSamastipur

“होली मिशन के प्रबंध निदेशक को प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा, दिया बधाई

समस्तीपुर.होली मिशन हाई स्कूल के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है कि विद्यालय के प्रबंध निदेशक धर्मांश रंजन को 13वें वल्र्ड लीडर्स समिट, यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड, लंदन द्वारा डायरेक्टर ऑफ द ईयर फॉर एक्सीलेंस इन स्कूल डेवलपमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि “विट जेडलिका (प्रेसिडेंट ऑफ लिवर लैंड) थे,

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जिन्होंने यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया। इस कार्यक्रम में वीरेंद्र शर्मा (पूर्व सांसद, यूके), डॉ. रूबी ढल्ला (पीएम कैंडिडेट, कनाडा), भगवान जी चैहान (पूर्व मेयर, ब्रेंट) सहित कई प्रतिष्ठित व्यक्तित्व उपस्थित थे। इसके साथ ही विज्ञान, कला एवं सामाजिक विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अन्य विशिष्ट लोगों को भी सम्मानित किया गया।

सन् 2011 से धर्मांश रंजन के नेतृत्व में होली मिशन हाई स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं अनुशासन के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। उनके दूरदर्शी दृष्टिकोण और अथक प्रयासों के कारण विद्यालय आधुनिक शिक्षण पद्धतियों, छात्र-केंद्रित वातावरण और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने वाला एक

आदर्श संस्थान बन गया है। आज यह विद्यालय पूरे बिहार में शिक्षा, संस्कृति और अनुशासन की उत्कृष्टता का प्रतीक माना जाता है।

Anjali Kumari

News to bihar Editer works. I am 5 year News website works Experience.

error: Content is protected !!