DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय:नन्दोसी ही निकला महिला के हत्या में मुख्य साजिश कर्ता ,गिरफ्तारी हेतु छापेमारी,जाने पूरा मामला

दलसिंहसराय।अनुमंडल अंतर्गत उजियारपुर थानान्तर्गत ग्राम वाजिदपुर वार्ड नं0-14 निवासी मंजू देवी की पुत्री आभा कुमारी करीब उम्र 23 वर्ष बीते 16 मार्च को करीब समय 20.30 बजे रात्री में खाना खाकर घर के दुहरी पर सोई थी और दुसरे दिन दिनांक 17.03 को आभा कुमारी का शव विजय कुमार राय के मकई खेत में नग्न अवस्था में क्षत विक्षत रूप में शव पड़ा मिला था.इसे लेकर डीएसपी विवेक कुमार ने बताया की अनुसंधान के क्रम में कांड का सफल उद्भेदन किया गया है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

उन्होंने बताया की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष, उजियारपुर द्वारा मृतिका आभा कुमारी के शव को पोस्टमार्टम कराने हेतु सदर अस्पताल, समस्तीपुर भेजा गया था तथा इस संबंध में आवेदिका मंजू देवी करीब उम्र 47 वर्ष पति सुरेन्द्र दास सा० वाजिदपुर वार्ड नं0-14 थाना उजियारपुर जिला समस्तीपुर के टंकित आवेदन के आधार उजियारपुर थाना कांड सं0-61/2025, दिनांक 18.03.2025, घारा 103 (1)/70 (1)/3 (5) भा०न्या०सं०, 2023 का कांड दर्ज किया गया. जिसमें एक नामदर्ज भी है.

 

अनुसंधान व जांच में कांड का सफल उद्भेदन कर लिया गया है। जिसमें संलिप्त मृतिका आभा कुमारी के नन्दोसी दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के लोकनाथपुर निवासी टुनटुन दास उर्फ पुनपुन पिता भिखारी दास की है.जिसके गिरफ्तारी हेतु पुलिस छापामारी की जा रही है।जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

वही इससे निर्मम हत्या को लेकर सिंघेश्वर विधानसभा के विधायक चंद्रहास चौपाल , दलसिंहसराय जिला पार्षद हेमलता कुमारी ,संगठन जिला अध्यक्ष जगदीश चौपाल ,जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र दास के साथ पीड़िता के मॉ से मिलकर सारी जानकारी ली.
तदपरान्त समस्तीपुर जिला पुलिस अधीक्षक से बात कर निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए आरोपित की गिरफ्तारी की मांग की तथा स्थानीय विधायक आलोक कुमार मेहता को भी घटना की जानकारी दिए । खबर प्राप्त होते ही उजियारपुर के विधायक आलोक कुमार मेहता भी पीड़िता के घर पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

Anjali Kumari

News to bihar Editer works. I am 5 year News website works Experience.

error: Content is protected !!