Indian RailwaysNew To IndiaPatna

“23 मार्च से बदलेगा आईसीएफ रैक:भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में लगेगी एलएचबी कोच

पूर्व रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भागलपुर-दानापुर-भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में एलएचबी (लिंक हॉफमैन बुश) कोच लगाने की घोषणा की है। मालदा रेल मंडल की पीआरओ रूपा मंडल ने बताया कि पारंपरिक आईसीएफ कोच की जगह एलएचबी कोच लगाए जाएंगे। 23 मार्च से 13401/13402 भागलपुर-दानापुर-भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में यह बदलाव लागू होगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

एलएचबी कोच अधिक जगह, बेहतर आराम और उन्नत यात्री सुविधाओं के लिए जाने जाते हैं। इन आधुनिक कोचों में सेंटर बफर कप्लर होते हैं, जिससे बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के कपलिंग होती है।

संभावित दुर्घटनाओं से बचाव

एलएचबी कोचों में एंटी-टेलिस्कोपिक डिजाइन होता है, यानी टक्कर की स्थिति में कोच एक-दूसरे के अंदर नहीं घुसते, जिससे यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित होती है। रेलवे द्वारा संबंधित फील्ड स्टाफ को नियमित रूप से इंडक्शन और रिफ्रेशर ट्रेनिंग दी जाती है ताकि शंटिंग या कपलिंग के दौरान किसी भी दुर्घटना से बचा जा सके।

Anjali Kumari

News to bihar Editer works. I am 5 year News website works Experience.

error: Content is protected !!