Samastipur

“2501 कन्याओं ने निकाली कलश शोभा यात्रा: 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ

समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड के शिउरा गांव में रविवार को 7 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ के शुभारंभ पर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा में कुल 2501 कन्याओं ने भाग लिया, जिन्होंने करीब 5 किलोमीटर की दूरी तय की।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

कलश शोभा यात्रा अमर सिंह स्थान शिउरा, निषादों के राजकीय तीर्थ स्थल से शुरू हुई और विभिन्न मार्गों से होते हुए यज्ञ स्थल तक पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने “राधे-राधे” के जयघोष के साथ कन्याओं का स्वागत किया और फूलों की वर्षा कर उनके सम्मान में अपनी श्रद्धा प्रकट की।

कथा वाचन देवी हेमलता शास्त्री करेंगी

सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ में अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचिका देवी हेमलता शास्त्री जी भागवत कथा का वाचन करेंगी। श्रद्धालु इस पावन अवसर का लाभ उठाने के लिए बड़े उत्साह के साथ यज्ञ स्थल पर पहुंचे हैं।

इस भव्य आयोजन के मुख्य यजमान सुनील सिंह (सचिव), ओमप्रकाश सिंह (अध्यक्ष), दुर्गेश वर्मा, राजा बाबू, रजनीश कुमार पोद्दार, रवीश कुमार सिंह, सुजीत सुमन, जवाहर चौधरी, राजेश ठाकुर, सुरेश राय, मनोज साह, विशाल चंद्रिका शाह, सुबोध चौधरी, रामाकांत पासवान, नवीन कुमार, प्रीतम कुमार, विनय कुमार, धीरज कुमार, पुराण शाह, रामभरोस पासवान, तेज नारायण महतो, रघुवीर महतो सहित हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
धार्मिक और सांस्कृतिक उत्साह को बढ़ावा

आयोजन ने समस्तीपुर जिले में धार्मिक और सांस्कृतिक उत्साह को बढ़ावा दिया है। भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का आयोजन श्रद्धालुओं के लिए एक अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करता है, जो उनके जीवन में धार्मिक, आस्था और आध्यात्मिक समृद्धि लाने का अवसर है।

Anjali Kumari

News to bihar Editer works. I am 5 year News website works Experience.

error: Content is protected !!