Samastipur

समस्तीपुर का मौसम:16 मार्च तक मौसम शुष्क,आसमान में हल्के बादल,गर्मी…

समस्तीपुर का मौसम: . डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयाेग से 12 से 16 मार्च 2025 तक के लिये मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है. पूर्वानुमानित अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में 14 से 15 मार्च के आसपास आसमान में हल्के बादल बन सकते हैं. हालांकि माैसम के शुष्क रहने का अनुमान है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इस अवधि में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 17 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 5 से 7 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने का संभावना है. सापेक्ष आद्रर्ता सुबह में 80 से 85 प्रतिशत तथा दाेपहर में 30 से 35 प्रतिशत रहने की संभावना है.

मंगलवार का अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस रहा. यह सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा. यह सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!