Samastipur

“समस्तीपुर:पति की मौत, रो-रोकर पत्नी ने भी तोड़ा दम:एक साथ निकली अंतिम यात्रा,हुआ अंतिम संस्कार

समस्तीपुर में एक ही चिता पर पति और पत्नी का अंतिम संस्कार हुआ। पति की मौत के 10 मिनट बाद पत्नी ने भी दम तोड़ दिया।दरअसल शुक्रवार की देर रात रामदेव सिंह (80) की मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही पत्नी मुनेश्वरी देवी (74) ने भी रो-रोकर सदमे में दम तोड़ दिया। घर वालों का कहना है कि रामदेव सिंह पैर से पैरालाइज्ड थे। दोनों दयपुर प्रखंड के बेलारी वार्ड 14 के रहने वाले थे।बुजुर्ग दंपती के निधन के बाद ग्रामीणों ने उनके प्रेम को देखते हुए शनिवार को दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ करने का निर्णय लिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

शनिवार की सुबह दोनों की अर्थी घर से एक साथ उठाई गई। जिसे देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सभी इस प्रेमी जोड़े के प्यार की मिसाल दे रहे हैं।दंपती के 2 बेटे हैं। दोनों ने अपने माता-पिता को मुखाग्नि दी। मामला उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र के बेलारी गांव का है।

 

दंपती के बेटे महेश कुमार सिंह गांव में लोगों का इलाज करते हैं। महेश बताते हैं कि,पहले पिता की मौत हुई, जिसके बाद मां ने भी दम तोड़ दिया। हम दो भाई एक ही अर्थी पर मां-पिता के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। गांव के लोगों ने भी सहयोग दिया। अंतिम संस्कार अयोध्या घाट पर किया गया है। हमने ही मुखाग्नि दी’।

ग्रामीणों के बीच दंपती रहे चर्चा का विषय

पति-पत्नी की मौत के बाद दंपती के घर पर ग्रामीणों की का आना-जान लगा है। घर पर कीर्तन का भी आयोजन किया गया। सभी के बीच यही चर्चा हो रही कि जीवन साथ बिताने के बाद दोनों पति-पत्नी एक साथ दुनिया छोड़ गए।ग्रामीण का कहना था कि, विवाह के समय एक-दूसरे को साथ रहने का वचन किया था, साथ 7 जन्मों तक रहने का वादा किया था। जो उन्होंने अच्छे से निभाया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!