Samastipur

“पंजाब से नाबालिग को भगाकर समस्तीपुर लाया था युवक, पंजाब पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर.पंजाब पुलिस ने सोमवार को बिहार के समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव से एक लड़की के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। पंजाब पुलिस की टीम ने विभूतिपुर थाना के साथ मिलकर लड़की भगाने के आरोपी के घर पहुंचा और लड़की के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद गिरफ्तार आरोपी को पंजाब पुलिस अपने साथ मेडिकल के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल लेकर आया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मामला विभूतिपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर निवासी मुन्ना राय के पुत्र मिथुन कुमार के रूप में हुई है जो पंजाब में रहकर मजदूरी करता था।

लड़की को भी पंजाब पुलिस ने किया बरामद

वहीं, पड़ोस के ही एक नाबालिग लड़की को अपने साथ लेकर भाग आया। लड़की के पिता ने थाने में केस दर्ज कराया और पंजाब पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान की मदद से आज सुबह समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना पहुंचकर फरार आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी कर लड़की की बरामद की गई है।पूरे मामले पर मेडिकल जांच कराने पहुंची पंजाब पुलिस कुछ भी बोलने से बचते नजर आई। वहीं, विभूतिपुर थाना अध्यक्ष आनंद कश्यप ने बताया कि पंजाब पुलिस आई थी, माधोपुर से एक लड़की को भगाने के आरोपी को पकड़ा और लड़की को भी बरामद कर दोनों को अपने साथ ले गई।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!