Samastipur

“समस्तीपुर में मिनी शराब फैक्ट्री का खुलासा:स्प्रिट, खाली बोतल, अर्ध निर्मित शराब बरामद,1 युवक गिरफ्तार

समस्तीपुर शहर के ताजपुर रोड स्थित प्रोफेसर कॉलोनी गली नंबर 1 के एक मकान में विदेशी शराब बनाने की मिनी फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। नगर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार शाम घर में छापेमारी की। इस दौरान भारी मात्रा में स्प्रिट के अलावा खाली बोतल ढक्कन गैस सिलेंडर अर्ध निर्मित शराब आदि बरामद की गई है। इस दौरान पुलिस ने घर से एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के फतेहपुर वाला का रहने वाला विकास कुमार है। पुलिस ने मौके से एक कार भी जब्त की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को मिली सफलता

नगर थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर शिव कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर के ताजपुर रोड स्थित प्रोफेसर कॉलोनी के एक मकान में अवैध शराब का निर्माण चल रहा है सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने छापेमारी की तो वहां से भारी मात्रा में स्पिरिट शराब बनाने में उपयोग होने वाला केमिकल गैस सिलेंडर बोतल बोतल का ढक्कन आदि कई प्रकार की मशीन भी बरामद की गई। इस दौरान मौके से पुलिस ने एक कार भी जब्त की है। ‌ उन्होंने बताया कि जहां शराब का निर्माण चल रहा था वह मकान किसकी है इसके बारे में पता लगाया जा रहा है गिरफ्तार किए गए युवक से पूछताछ की जा रही है।

 

चर्चा है कि इस मकान में लंबे समय से अवैध रूप से शराब का निर्माण किया जा रहा था। और इसे विभिन्न माध्यमों से बेचा जा रहा था। मामले को लेकर नगर पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने की भी तैयारी कर रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!