Samastipur

“समस्तीपुर में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत:पटना जा रही अनियंत्रित बस ने दोनों को कुचला,सड़क जाम

समस्तीपुर में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में वीणा देवी (55) और नंदन सिंह (60) शामिल हैं। घटना उजियारपुर थाना क्षेत्र के NH-28 की है, जहां शंकर चौक के पास अनियंत्रित बस ने दोनों को कुचल दिया। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर गांव निवासी अनिल चौधरी की पत्नी वीणा देवी और बाजितपुर चांदचौर वार्ड नं 13 निवासी राम नंदन के रूप में हुई है। घटना के बाद भाग रहे बस को लोगों ने पकड़ लिया, जिसे बाद में पुलिस ने जब्त किया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

घटना के विरोध में सड़क जाम

चांदचौर गांव निवासी केदारनाथ सिंह ने बताया कि शंकर चौक पर वीणा देवी ऑटो से उतरकर सड़क पार करने के लिए आगे बढ़ी थी। इसी दौरान पटना की ओर से आ रही बस ने उन्हें टक्कर मार दी। वहीं रामनंदन सिंह अपनी बाइक लेकर खड़े थे। वह दलसिंहसराय से सब्जी बेचकर लौटे थे। भागने के दौरान बस ने उन्हें भी कुचल दिया। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। उधर, घटना के विरोध में लोगों ने सड़क भी जाम कर कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों का शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।

रिश्तेदार के यहां से लौट रही थी महिला

ग्रामीणों का कहना है कि वीणा देवी अपने रिश्तेदार के यहां गई हुई थी, जहां से लौटने के बाद वह घर जाने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान यह हादसा हुआ। उधर, ग्रामीणों ने बताया कि रामनंदन सिंह सब्जी का कारोबार करते हैं। सुबह वह दलसिंहसराय अपनी बाइक से सब्जी बेचने गए थे, सब्जी बेचने के बाद वह बाइक से वापस घर लौट रहे थे और शंकर चौक के पास खड़े थे। इसी दौरान महिला को ठोकर मार कर भाग रहे बस में उन्हें भी ठोकर मार दी।

क्या बोली पुलिस

दलसिंहसराय DSP विवेक कुमार शर्मा ने कहा कि NH- 28 पर हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। दोनों मृतक एक ही गांव के हैं। दोनों का शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बस को जब्त कर लिया गया है। घटना को लेकर प्राथमिक की दर्ज की जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!