Patna

“स्कूल के बाथरूम में छात्रा संग पकड़ाया BPSC टीचर, हुई पिटाई, बोला- मैं लड़की से प्यार करता हूं,शादी करूंगा

भागलपुर में लोगों ने एक BPSC टीचर को स्कूल के अंदर 8वीं की छात्रा के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। शिक्षक बाथरूम के अंदर छात्रा के साथ था। लोगों की इसकी जानकारी लगी तो बाहर से कुंडी लगा दी।देखते-देखते वहां लोगों की भीड़ जुट गई। फिर दोनों को बाहर निकाला गया। छात्रा को वहां से उसके घर भेज दिया गया, लेकिन टीचर को स्कूल के ही ग्रिल वाले गेट से बांध दिया गया और उसकी पिटाई की गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जब भीड़ ने टीचर को छात्रा के साथ पकड़ा तो उसने कहा, ‘मैं लड़की से प्यार करता हूं और उससे शादी भी करूंगा। मैं उसे पसंद करता हूं। शादी के लिए उसके माता-पिता से बात करूंगा।’लोगों का कहना है कि ‘टीचर छात्रा के पीछे-पीछे बाथरूम तक गया था और मौका देखते ही अंदर चला गया।’ वहीं, एक ग्रामीण ने कहा, ‘ऐसे शिक्षक की समाज को कोई जरूरत नहीं है।

छात्रा के साथ पकड़े गए टीचर का नाम तरुण कुमार तांती है। वो TRI-2 में BPSC से सिलेक्ट होकर टीचर बना था। आरोपी स्कूल में मैथ्स और साइंस पढ़ाता है। फिलहाल पुलिस टीचर को गिरफ्तार कर थाने ले गई है। मामला गोराडीह के एक सरकारी स्कूल का है

प्रभारी प्रिंसिपल बोले- आरोपी सही, तो होनी चाहिए कानूनी कार्रवाई

स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक ऋषिकेश ने बताया कि ‘अगर शिक्षक पर आरोप सही हैं, तो कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।’BEO राजेश्वर पांडे ने कहा कि ‘शिक्षक को निलंबित करने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी से अनुशंसा की गई है।’गोराडीह थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया ‘लिखित आवेदन नहीं मिला है। अभी शिक्षक को थाने में रखा गया है। प्राथमिकी दर्ज होने पर कार्रवाई की जाएगी।’

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!