Samastipur

“समस्तीपुर :बालू लदे ट्रक की टक्कर से बच्चे की मौत:आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर बाजार में गुरुवार को बालू लदे ट्रक की ठोकर से छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान मो. आलम के नाती मो. नुबैद अली (6) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से गुजरात का रहने वाला था और इन दिनों अपने ननिहाल ताजपुर आया हुआ था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। वहीं, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। जिसके बाद बीडीओ, सीओ और कार्यपालक पदाधिकारी से टेलीफोन पर बातचीत कर ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई, स्पीड ब्रेकर निर्माण और मुआवजा देने का आश्वासन दिया गया। जिसके बाद लोगों ने जाम खत्म किया।

क्या है पूरा मामला

घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार, मोहम्मद आलम का नाती मूलत गुजरात का रहने वाला है और इन दिनों वह अपने ननिहाल ताजपुर आया हुआ था। दोपहर वह चांदनी चौक और अस्पताल रोड के बीच मदरसे के पास सड़क पार कर रहा था इसी दौरान बालू लदे एक ट्रक की चपेट में आ गया जिसे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उधर इस घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक से कूद कर फरार हो गया।

दुर्घटना की खबर मिलते ही आक्रोशित स्थानीय लोगों ने मदरसे के पास बस लगाकर सड़क जाम कर दिया, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जब ताजपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तो प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों को बुलाने की मांग की और मदरसा के पास स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग उठाई।

प्रशासन से बातचीत के बाद जाम समाप्त

थानाध्यक्ष सन्नी कुमार मौसम, राजद नेता मो. तबरेज आलम, भाकपा माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह आदि ने लोगों से बातचीत की। बीडीओ, सीओ और कार्यपालक पदाधिकारी से टेलीफोन पर बातचीत कर ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई, स्पीड ब्रेकर निर्माण और मुआवजा देने का आश्वासन दिया गया।थानाध्यक्ष सन्नी कुमार मौसम ने बताया कि घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है और ट्रक को जब्त कर लिया गया है। फरार चालक की तलाश जारी है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!