Patna

“मौसम का हाल:बिहार में 2 दिनों तक सामान्य रहेगा मौसम: हाजीपुर की हवा सबसे खराब, AQI 305

“मौसम का हाल:बिहार में अगले 2 दिनों तक मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा। राज्य के सभी जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। किसी भी जिले में कोहरे का अलर्ट नहीं हैं। 8 फरवरी से मौसम में बदलाव की संभावना है।मौसम वैज्ञानिक कुमार गौरव के मुताबिक चक्रवर्ती परिसंचरण उत्तर बांग्लादेश और आसपास के क्षेत्र में समुद्री तल से औसत 1.5 किलोमीटर ऊपर मौजूद है। नया पश्चिमी विक्षोभ 8 फरवरी से पश्चिम हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। जिसके चलते अगले 2 दिनों तक मौसम में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

ठंड के मौसम में हवा भी दूषित हो गई है। बुधवार को हाजीपुर की हवा सबसे ज्यादा खराब रही। यहां AQI 305 दर्ज किया गया।

पटना में होगा गर्मी का एहसास

पटना में आज मौसम सामान्य रहेगा। सुबह से ही धूप खिलेगी। दिन में धूप खिली रहेगी। हवा की रफ्तार कम रहेगी। जिसके चलते कनकनी कम ही महसूस होगी।पिछले 24 घंटे में प्रदेश का मौसम शुष्क और आसमान साफ बना रहा। बक्सर में अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग की ओर से 10 जिलों का अधिकतम तापमान जारी किया गया है।

वहीं, रोहतास सबसे ठंडा जिला रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस और औसत न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

(आज का मौसम,समस्तीपुर का मौसम,दलसिंहसराय का मौसम, मेरे स्थान पर आज का मौसम,10 दिनों का मौसम,गूगल आज का मौसम क्या है,आज बिहार का मौसम कैसा रहेगा 2024,आज का मौसम कैसा रहेगा 2024,Google पर आज मौसम क्या है,आज का मौसम कैसा रहेगा,पूसा मौसम विभाग, उजियारपुर का मौसम, समस्तीपुर का मौसम, दलसिंहसराय का मौसम,कल मौसम कैसा रहेगा?,विभूतिपुर का मौसम,मौसम,पूसा का कल मौसम कैसा रहेगा)

 

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!