DalsinghsaraiSamastipur

“समस्तीपुर जिले के प्रत्येक प्रखंड में एक मॉडल पोषण वाटिका का होगा निर्माण,20 सरकारी स्कुल चयनित

समस्तीपुर.जिले के सभी प्रखंडों के एक सरकारी स्कूलों में मॉडल पोषण वाटिका का निर्माण होगा। इसके लिए 20 प्रखंडों के लिए 20 स्कूलों का चयन किया गया है। शिक्षा विभाग की ओर से बच्चों को पढ़ाई के साथ ही बागबानी के गुर सिखाने के लिए पोषण वाटिका तैयार करने की तैयारी शुरू कर दी गयी है। फिलहाल जिले के प्रत्येक प्रखंड में एक-एक मॉडल पोषण वाटिका तैयार की जायेगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

विभिन्न प्रखंडों में मॉडल पोषण वाटिका बनाने के लिए स्कूलों का चयन कर लिया गया है। इसमें उजियारपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय भगवानपुर देसुआ, शिवाजीनगर के उमवि परशुराम, विभूतिपुर के मवि राघोपुर, बिथान के उमवि बेलसंडी, विद्यापतिनगर के मवि कांचा,पूसा के मवि मोरसंड, सरायरंजन में मवि बथुआ बुजुर्ग, ताजपुर में मवि फतेहपुर, मोहनपुर में मवि रसलपुर, समस्तीपुर में उमवि हरपुर एलौथ, खानपुर में उमवि बथनाहा, वारिसनगर में बुनियादी विद्यालय हांसा, सिंघिया में मवि लगमा उत्तर, हसनपुर में उमवि पातेपुर, दलसिंहसराय में मवि नगरगामा, मोहिउद्दीन नगर में उमवि लखनपुर, मोरवा में उमवि मोरवा डीह, कल्याणपुर में बुनियादी विद्यालय जगन्नाथपुर, रोसड़ा में उमवि महरौर एवं पटोरी में सोनावती रेशमा मवि इनायतपुर का चयन किया गया है। प्रत्येक पोषण वाटिका का आकार 20 गुणे 47 और 20 गुणे 30 वर्ग फुट का होगा।

पोषण वाटिका को विकसित मूलतः मनरेगा द्वारा किया जाएगा।साथ ही इसमें सहयोगी के तौर पर लोक स्वास्थ्य एवं अभियंत्रण विभाग, बिहार शिक्षा परियोजना परिषद, जीविका, प्राथमिक शिक्षा,सामाजिक वानिकी ग्रामीण विकास विभाग, कृषि विभाग, उद्यान एवं बागवानी मिशन, कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान, बिहार कृषि विवि सबौर भागलपुर, खाद्य विज्ञान एवं पोषण, सामुदायिक विज्ञान कॉलेज, डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि पूसा, राज्य स्वास्थ्य समिति, यूनिसेफ और मिट्टी जांच प्रयोगशाला भी रहेगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!