Patna

“बिहार में इस साल तक 12 लाख को नौकरी मिल जाएगी: नौकरी देने का वादा नीतीश का था:विजय

पटना.जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सरकारी नौकरी देने का वादा किया था। वही इसे दे भी रहे हैं। मंत्री, मंगलवार को जदयू कार्यालय में मीडिया से मुखातिब थे। बोले- अबतक 9 लाख लोगों को सरकारी नौकरी मिली। इस साल तक 12 लाख लोगों को नौकरी मिल जाएगी। इसी क्रम में 6341 जूनियर इंजीनियर व 496 इंस्ट्रक्टर को नियुक्ति पत्र मिला।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मंत्री के अनुसार, इसके बारे में 2019 में विज्ञापन निकला था। कानूनी गतिरोध के कारण नियुक्ति प्रक्रिया ठप थी। मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर निदान निकाला गया। इसे सुप्रीम कोर्ट ने उचित माना। अविलंब नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया। यह हमारी सरकार की बड़ी उपलब्धि रही।

मुख्यमंत्री ने 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का वादा किया था। अब तक 9 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं। इस साल विधानसभा चुनाव से पहले तक कुल 12 लाख नौकरियां देने की तैयारी है। यानी इस साल और 3 लाख नौकरियां।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!