Patna

परिवार के विरोध के बावजूद इंटरकास्ट मैरिज:4 महीने से आश्रम में थी लड़की,निदेशक ने कन्यादान किया

पटना.फुलवारी शरीफ के एक अनाथ आश्रम में मंगलवार को इंटर कास्ट मैरिज कराई गई है। परिवार के विरोध के बावजूद विक्की (22) और नंदिनी (21) ने एक दूसरे से शादी की। नंदिनी पिछले चार महीने से अनाथ आश्रम में रह रही थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

निदेशक दंपती ने कन्यादान किया

आश्रम के निदेशक कृष्ण कुमार शर्मा ने दोनों परिवारों को समझाने का प्रयास किया। विक्की ने अपने परिवार को शादी के लिए मना लिया। लेकिन, नंदिनी का परिवार नहीं माना। फिर निदेशक और उनकी पत्नी ने आश्रम में ही दोनों की शादी कराई। सोमवार को अनाथाश्रम के आंगन में हिंदू रीति-रिवाज से दोनों की शादी संपन्न हुई। निदेशक दंपती ने कन्यादान किया।

2 साल पहले अफेयर हुआ था

2 साल पहले कॉलेज में पढ़ने के दौरान दोनों के बीच अफेयर हुआ था। हर दिन की मुलाकात के बाद दोनों ने एक दूसरे से शादी करने का निर्णय ले लिया। नंदिनी और विक्की की जाति अलग है। इस वजह से परिवार के लोगों को यह शादी मंजूर नहीं थी। काफी समझाने के बाद विक्की के परिजन तो मान गए। लेकिन, नंदिनी के परिवार वालों ने सहमति नहीं दी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!