Patna

बिहार में बहुत जल्द तीन जगहों को इको टूरिज्म हब के रूप में विकसित किया जाएगा,राजगीर के बाद यहां भी जुटेंगे टूरिस्ट

Bihar Tourism:बिहार में बहुत जल्द तीन जगहों को इको टूरिज्म हब के रूप में विकसित किया जाएगा. बिहार सरकार में वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रेम कुमार ने शुक्रवार को इस बात की घोषणा की. मंत्री ने बताया कि बहुत जल्द रोहतास जिले के तीन प्रमुख स्थलों को इको टूरिज्म हब के रूप में विकसित किया जाएगा. इन तीन स्थलों के नाम हैं- तुतला भवानी, गुप्ता धाम और मांझर कुंड.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मंत्री ने बताया आगे का प्लान
मंत्री प्रेम कुमार ने बताया कि कैमूर पहाड़ी क्षेत्र में स्थित तुतला भवानी, गुप्ता धाम और मांझर कुंड तीनों स्थलों को पर्यावरण अनुकूल पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की बिहार सरकार ने योजना बनाई है. उन्होंने बताया कि तुतला भवानी में पहले से ही इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए कई कार्य किए जा चुके हैं, जिन्हें और विस्तारित किया जाएगा.

मंत्री प्रेम कुमार ने बताया कि रोहतास का गुप्ता धाम जहां लोग धार्मिक आस्था और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए आते हैं, इसके विकास के लिए पहले ही एक करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई थी. आने वाले दिनों में इस जगह पर पर्यटकों की सुविधा के लिए विशेष पर्यावरण अनुकूल आल वेदर रोड का भी निर्माण किया जाएगा. क्योंकि भौगोलिक परिस्थितियों के कारण यहां पारंपरिक पक्की सड़क का निर्माण संभव नहीं है.

मंत्री बोले- रोहतास में पर्यटन की अपार संभावनाएं
मंत्री प्रेम कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि मानसून सीजन में टूरिस्ट को मोहित करने वाले मांझर कुंड में बुनियादी सुविधाओं को विकसित किया जाएगा. समूचे इलाके में पर्यटकों को शानदार अनुभव मिले इसके लिए होटल, पीने का पानी, शौचालय और अन्य जरुरी सुविधाएं विकसित की जाएंगी. मंत्री ने आगे कहा कि रोहतास जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं. इन स्थलों को विकसित करने से हजारों की संख्या में स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और लोगों को कमाने के लिए बाहर नहीं जाना होगा. नीतीश सरकार बिहार में टूरिज्म को बढाने की दिशा में में तेजी से कार्य कर रही है और आने वाले समय में राज्य के कई जिलों को पर्यटन हब के रूप में विकसित किया जाएगा.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!