Patna

एमआइटी के छात्र का रिलायंस इंडस्ट्रीज में चयन,ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी के पद पर 8.88 लाख सालाना पैकेज

मुजफ्फरपुर.एमआइटी के यांत्रिकी विभाग के सत्र 2021-25 के छात्र प्रेम प्रकाश का चयन रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की ओर से किया गया है. प्रेम प्रकाश को ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी के पद पर 8.88 लाख सालाना पैकेज पर चयन किया गया. छात्र का फाइनल इंटरव्यू दिसंबर में लखनऊ में हुआ था.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

प्राचार्य डॉ मिथिलेश कुमार ने छात्र के चयन पर प्रसन्नता जाहिर की. ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के प्रभारी दीपक चौधरी ने चयनित छात्र को शुभकामनाएं दीं. यांत्रिकी विभागाध्यक्ष डॉ आशीष श्रीवास्तव, सेल के फैकल्टी कोऑर्डिनेटर प्रो विजय कुमार, चेतना सागर, डॉ उमर फारूक, नैंसी प्रिया, मनोज ने भी छात्र को बधाई दी.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!