DalsinghsaraiSamastipur

सिविल सर्जन के आश्वासन के बाद दलसिंहसराय अनुमंडल अस्पताल के स्वास्थ कर्मी ने समाप्त की धरना

दलसिंहसराय,दलसिंहसराय अनुमंडल अस्पताल में चिकित्सक और स्वास्थ कर्मी का धरना शनिवार को दोपहर सिविल सर्जन के आश्वासन के बाद समाप्त हो गई.हालांकि दूसरे दिन भी ओपीडी सेवा के साथ आपातकालीन सेवा प्रभावित रहा.सिविल सर्जन एस के चौधरी ने बताया कि चिकित्सक अमित कुमार के व्यवहार से परेशान चिकित्सक और स्वास्थ कर्मी ने ओपीडी सेवा ठप कर धरना पर बैठे हुए थे.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

सूचना के बाद दलसिंहसराय प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष कुमार और निबंधन पदाधिकारी अजय कुमार चौधरी की उपस्थिति में चिकित्सक और स्वास्थ कर्मियों से पांच दिनों के अंदर चिकित्सक पर लगाए जा रहे आरोप की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हो गई है.

इस दौरान अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक रामचंद्र सिंह, अस्पताल प्रबंधक चंदन कुमार सहित अन्य मौजूद थे.वही डॉ अमित कुमार ने बताया कि वह पिछले पांच वर्षों से अस्पताल में अपनी सेवा दे रहे है.आज तक कुछ गलत नहीं किया.लेकिन अस्पताल में हो रही गड़बड़ी को लेकर जब हम आवाज उठाते है.तो सभी ने मिलकर मेरे साथ साजिश कर रहे है.मैने पूरे मामले को स्वस्थ विभाग के वरीय अधिकारी एंव पटना उच्च न्यायालय में परिवाद दायर कर रखा हूं.इस केस को उठाने के लिए गलत आरोप लगाया जा रहा है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!