Patna

बिहार में प्रेमी के साथ भागी पत्नी को वापस लाया पति, प्रेम- प्रसंग नहीं थमा तो कर ली खुदकुशी

पटना।पूर्णिया में अपनी पत्नी के प्रेम-प्रसंग के विवाद से तंग आकर एक युवक ने खुदकुशी कर ली. उसका शव फंदे से लटका मिला. मृतक मृतक युवक की पहचान खूंटी हसेली पंचायत के वार्ड संख्या सात साह टोली गांव के 34 वर्षीय मोहम्मद शहिद के रूप में की गयी है. वह अपनी पत्नी के प्रेम-प्रसंग से परेशान चल रहा था. पहले उसकी पत्नी घर से फरार हो गयी थी. जिसे वह ढूंढकर वापस ले आया था लेकिन उसके बाद भी जब प्रेम-प्रसंग का विवाद नहीं थमा तो उसने अपनी ही जिंदगी समाप्त कर ली. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

गांव के ही व्यक्ति से था पत्नी का प्रेम-प्रसंग

बताया जाता है कि शहिद की पत्नी का खुदना गांव के किसी एक व्यक्ति से प्रेम प्रसंग को लेकर लगातार विवाद होता आ रहा था. शनिवार की रात्रि भी पति-पत्नी में विवाद हुआ था. शहिद चार बच्चों के पिता थे. ग्रामीणों ने बताया कि पति-पत्नी के विवाद को लेकर कई बार गांव में पंचायत भी हुई थी . बताया कि उसकी पत्नी का प्रेम-प्रसंग था और कुछ दिन पूर्व वह अपने प्रेमी के साथ तीन महीने तक लापता हो गयी थी. उसका पति उसे ढूंढ कर कटिहार से लाया था. इसके बाद भी उसका प्रेम प्रसंग जारी रहा. इसी बात को लेकर शनिवार की रात्रि भी विवाद हुआ था.

 

 

पत्नी की हरकत से तंग पति ने की खुदकुशी

इस विवाद के बाद रविवार को घर में ही बांस बल्ले से लटका पति का शव बरामद किया गया. मृतक मोहम्मद शहिद मूल रूप से कटिहार जिला के कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत मूसापुर गांव निवासी था. तकरीबन दस वर्ष पूर्व से खूंटी हसेली पंचायत में अपने ससुराल में रहता था. वह चार बच्चों का पिता था लेकिन अपनी पत्नी के प्रेम प्रसंग से वह तंग आ चुका था. आए दिन दोनों में विवाद होता रहता था.

 

बोले थानाध्यक्ष…

थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि मृतक ने फांसी लगा कर आत्महत्या की है. पति-पत्नी का विवाद था घटना के बाद मृतक के परिजन घटना स्थल पहुंचे थे. शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. परिजनों के द्वारा आवेदन नहीं आया है. आवेदन आने का इंतजार किया जा रहा है. बाद में कार्रवाई की जाएगी .

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!