Dalsinghsarai

दलसिंहसराय के चित्रकार मोहम्मद सुलेमान को मिलेगा राष्ट्रीय कला पुरस्कार

दलसिंहसराय,शहर के भगवानपुर चकशेखु, वार्ड-05 निवासी वरिष्ठ चित्रकार मोहम्मद सुलेमान को राष्ट्रीय कला पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.दि इंडियन अकादमी ऑफ फाइन आर्ट्स, अमृतसर (पंजाब) द्वारा आयोजित 91वीं अखिल भारतीय कला प्रदर्शनी 2026 में उन्हें यह पुरस्कार उनकी कलाकृति ‘रेखांकन-1’ के लिए दिया जाएगा.यह कलाकृति 30×42 सेमी आकार की है, जो कैनसन पेपर पर मिश्रित माध्यम से बनाई गई है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इस सम्मान की सूचना अकादमी के अध्यक्ष रजिंदर मोहन सिंह चीना ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी.मोहम्मद सुलेमान को यह सम्मान मिलने से कला प्रेमियों में खुशी का माहौल है.सुशील सुरेका, डॉ. संजीव प्रकाश, उत्सव जायसवाल, सपन कुमार, दीपक कुमार, संतोष कुमार, वीरेंद्र राउत, देवभूषण चौधरी, बलराम पंडित, आलमगीर अंसारी सहित कई लोगों ने बधाई दी है.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *