DalsinghsaraiSamastipur

“दलसिंहसराय में पूजा पंडाल के सामने 4 बदमाशों ने चलाई गोली:फायरिंग से दहशत,1 खोखा बरामद

दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के एनएच-28 पर ढेपुरा गांव के पास शुक्रवार रात बाइक सवार बदमाशों ने दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडाल के सामने फायरिंग की। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, फायरिंग किए जाने के बाद मेला में भगदड़ जैसी स्थिति मच गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इस बीच घटना की सूचना पर दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल से खोखा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। गोली चलाने वाले के बारे में पता लगाया जा रहा है। बताया जाता है कि 2 बाइक सवार 4 बदमाशों ने फायरिंग की है। फायरिंग करने वाले बदमाश को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

फायरिंग से मेला में दहशत

बताया गया कि देर रात अचानक पूजा पंडाल के सामने दो बाइक से आए युवकों ने फायरिंग की। इस कारण पूजा पंडाल में माता का दर्शन करने पहुंचे लोगों के बीच दहशत का माहौल हो गया। लोग इधर-उधर छिपने भी लगे। हालांकि, इसी दौरान बदमाश फायरिंग करता हुआ बेगूसराय की ओर फरार हो गया।

पूजा समिति के सदस्य तिरलोकी नाथ ने बताया कि एक अपाचे व दूसरा बुलेट पर दो-दो बदमाश बैठ कर आए थे। डीएसपी ने इस मामले में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल जा रहा है। बदमाश जल्द पुलिस की गिरफ्त में होगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!