Patna

बंद कमरे में एक्सिस बैंक कर्मी की मिली लाश:मां के पैर में तेल लगाकर सोने गया था

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पटना.भागलपुर में बंद कमरे में एक्सिस बैंक कर्मी की लाश मिली। बुधवार देर रात वो दुर्गा मंदिर में प्रतिमा स्थापित कर घर लौटा था। मां के पैर में तेल लगाया और अपने कमरे में सो गया। सुबह परिजनों ने देखा कमरे में लाश पड़ी है। डेड बॉडी पर कई जख्म के निशान मिले हैं। परिजनों का कहना है कि मारपीट कर हत्या की गई है।

 

 

मृतक की पहचान 26 वर्षीय अभिषेक कश्यप के रूप में की गई है। घटना सुलतानगंज थाना क्षेत्र के पिलदौरी इलाके का है।

 

देर रात तक सभी से अच्छे से बात कर रहा था

 

घटना के संबंध में मृतक के मौसा संतोष कुमार ने बताया कि देर रात घर पहुंचा था। खाना खाने के बाद घर में सभी लोगों से ठीक-ठाक बात कर रहा था, फिर वो अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। सुबह जब जगाने के लिए गए तो दरवाजा नहीं खोला।

 

देर रात तक जगे होने के कारण हम लोगों ने सोचा कि नींद पूरी नहीं हुई होगी। जब रहा नहीं गया तो हम लोगों ने दरवाजा खोल कर देखा। अंदर शव पड़ा हुआ था। शरीर के कई अंगों में गंभीर चोट की निशान थे।

 

 

इधर, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। घटना की जानकारी मिलने के बाद विधि व्यवस्था डीएसपी चंद्रभूषण भी अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर एफएसएल टीम को बुलाकर जांच कराई गई। साक्ष्य को एकत्रित कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।विधि व्यवस्था डीएसपी चंद्रभूषण ने बताया कि बंद कमरे से एक युवक का शव मिला है। FSL और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाकर जांच करवाई गई है। घटना कैसे हुई, ये पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। मामले की जांच की जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!