Samastipur

विश्व मानसिक दिवस पर बोली प्रधानाचार्य स्वयं से प्रेम और कार्यस्थल पर रहें सकारात्मक 

समस्तीपुर.वीमेंस कॉलेज में प्रधानाचार्य प्रोफेसर सुनीता सिन्हा की अध्यक्षता एवंमनोविज्ञान विभागके नेतृत्व में विश्व मानसिक दिवस मनाया गया और इस अवसर पर कार्यस्थल पर मानसिक स्वास्थ विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्या प्रो सुनीता सिन्हा ने कहा कि हमें स्वयं से प्रेम और कार्यस्थल पर सकारात्मक रहना चाहिए। मनोविज्ञान विभाग की डॉ. कविता वर्मा ने विषय प्रवेश कराते हुए कहा कि मानसिक स्वास्थ विश्व व्यापी समस्या है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

प्रो अरूण कुमार कर्ण ने कहा कि व्यक्ति का अनैतिक व्यवहार और लालच उन्हें मानसिक रूप से बीमार बना देते है। प्रो सोनी सलोनी ने कहा कि कोविड 19 के दौरान लॉकडाउन में मानसिक समस्या अधिक उजागर कर हुई। डॉ. विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि मानसिक समस्या से सभी उम्र के लोग प्रभावित है। कार्य का अत्यधिक दवाब है और तकनीक उपकरण मानसिक तनाव का कारण है। कार्यक्रम का संचालन काजल श्रीवास्तव व पूनम कुमारी थे

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!