Begusarai

बेगूसराय में जिलास्तरीय युवा उत्सव शुरू, शास्त्रीय डांस कत्थक किया गया

बेगूसराय.कला, संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार के देखरेख में आज से तीन दिवसीय जिलास्तरीय युवा उत्सव शुरू हो गया। कंकौल स्थित प्रेक्षा गृह-सह-आर्ट गैलरी में प्रतियोगिता का उद्घाटन कला संस्कृति पदाधिकारी श्याम सहनी, चर्चित कवि सच्चिदानंद पाठक, इटवा डीएवी के संगीत शिक्षक अंजनी कुमार सिन्हा सहित अन्य अतिथियों ने किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बेगूसराय जिला कला एवं संस्कृति के क्षेत्र का हब माना जाता है। यहां के बच्चों में पढ़ाई के साथ-साथ गायन, नृत्य, भाषण, पेंटिंग एवं मूर्ति कला का भी गुण है। आशा और विश्वास है कि बेगूसराय जिला से जो भी चयनित होकर राज्य स्तर पर जाएंगे, वह अपने जिला, राज्य और देश में नाम रोशन करेंगे।

 

कार्यक्रम की शुरुआत ओमर बालिका स्कूल की छात्रा श्रुति प्रिया ने स्वागत गान किस तरह से नमन मै करूं आपका, स्वागतम-स्वागतम-स्वागतम आपका। इसके बाद ओमर बालिका उच्च विद्यालय की छात्रा श्रुति प्रिया ने लोकगीत एकल प्रतियोगिता में हारमोनियम पर शानदार प्रस्तुति दी।

 

 

खाली पड़े प्रेक्षा गृह-सह-आर्ट में देर शाम तक चले प्रथम दिन की प्रतियोगिता में शास्त्रीय नृत्य कत्थक प्रस्तुत किया निशु कुमारी ने। जबकि, लोकगीत एकल में श्रुति कुमारी एवं विशाल भारद्वाज शामिल हुए। शास्त्रीय गायन में रुपाली कुमारी, स्मृति कुमारी, श्रुति प्रिया एवं अक्षत आदित्य शानदार प्रस्तुति दिया है।

 

उद्घाटन सत्र का संचालन शिक्षक उमेश मिश्रा ने किया। मौके पर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के.के. सिन्हा, हरिशंकर सिंह, ओमर गर्ल्स हाई स्कूल की संगीत शिक्षिका पूजा भारती, खुशबू रानी, शेखर सावंत, रविन्द्र मनोहर, राम सुंदर गांधी, मनीष कौशिक एवं अमृता भारती आदि ने किया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!