Patna

शराब पार्टी करते दारोगा का वीडियो वायरल, एसपी ने किया निलंबित,एसडीपीओ करेंगे जांच

पटना.पूर्वी चंपारण जिले के नकरदेई थाना में पदस्थापित दारोगा कृष्णा कुमार यादव का शराब पीते हुए वीडियो वायरल होने पर एसपी स्वर्ण प्रभात ने कार्रवाई करते निलंबित कर दिया। इसके साथ ही जांच का जिम्मा रक्सौल एसडीपीओ धीरेंद्र कुमार को दे दिया है। एसडीपीओ को इस मामले में 24 घंटे के अंदर जांच प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

वीडियो को लेकर आरोपी आरोपी दारोगा ने कहा कि केस संख्या 11/24 को लेकर बात करने गए थे। वहीं वीडियो में दारोगा लोगों से बात करते हुए नजर आ रहे है। हालांकि वीडियो और मामले की जांच रक्सौल एसडीपीओ कर रहे है। जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!