Patna

नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका में हुई चाकूबाजी,दोनों अस्पताल में भर्ती,डेढ़ साल से था दोनों में अफेयर

पटना।मोतिहारी.मोतिहारी में नाबालिग प्रेमी प्रेमिका झाड़ियों में मिलने पहुंचे थे। दोनों के बीच किसी बात पर विवाद शुरू हुआ। इसके बाद दोनों के बीच जमकर चाकूबाजी हो गई। किशोरी ने प्रेमी पर चाकू से तीन बार वार किया। इसमें प्रेमी का प्राइवेट पार्ट भी कटने की बात सामने आ रही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

किशोरी के शरीर पर भी पांच जगह चाकू से जख्म हुए हैं। दोनों को फिलहाल मोतिहारी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनका इलाज कर रहे डॉक्टर अतहर हुसैन ने दोनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई है।मामला पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के शेखपुरवा बाजार का है। दोनों आसपास के ही रहने वाले हैं। दोनों ही नाबालिग हैं। पुलिस उनके इलाज हो जाने के बाद बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेगी।

 

अचेत हालत में मिली प्रेमिका

 

बताया जा रहा कि दोनों बुधवार दोपहर बाद मिलने के लिए शेखपुरवा बाजार पहुंचे थे। वहीं, पास की झाड़ी में मिलने के दौरान इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। दोनों ने एक दूसरे पर चाकू से वार कर दिया। हंगामा होने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। प्रेमिका वहां पर अचेत पड़ी थी, जबकि लड़का भाग निकला।

 

पहले चाकू पर धार लगवाई

 

प्रेमी ने बताया कि उसे मंगलवार की शाम प्रेमिका का फोन आया कि बुधवार को मिलने के लिए शेखपुरवा बाजार आना है। आज मिलने के लिए जब उसके पास गया तो वो एक चाकू लेकर आई थी। चाकू पर उसने मेरे सामने ही धार लगवाई। मुझे इस बात का थोड़ा भी शक नहीं हुआ कि इसी से मुझपर हमला करने वाली है, जैसे ही हम लोग मिलने के लिए झाड़ी की तरफ़ गए। उसने मुझ पर हमला कर दिया। जब मैं खुद को बचाया तो मेरे हाथ में भी चाकू लग गया, जिसके बाद उससे चाकू छीन कर मैंने भी उसपर चाकू से वार कर दिया। फिर वहां से फरार होकर पताही के एक हॉस्पिटल में अपना इलाज कराने गए, जहां से पुलिस मुझे अपने साथ लेकर सदर अस्पताल आई।

 

लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। इस बीच लड़के की तलाश शुरू हुई। थोड़ी देर बाद पताही के एक प्राइवेट क्लीनिक से पकड़ा गया। इसे भी सदर अस्पताल लाया गया।पुलिस के अनुसार दोनों ने ही एक दूसरे पर चाकू से पहले वार करने का आरोप लगाया है। अभी यह जानकारी नहीं मिली है कि चाकू कौन लेकर गया था।

 

डेढ़ साल से चल रहा प्रेम-प्रसंग

 

दोनों के बीच डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमिका अपनी छोटी बहन के साथ शेखपुरवा बाजार पहुंची थी। प्रेमी अकेले ही मिलने के लिए प्रेमिका के पास आया था। दोनों शेखपुरवा बाजार के पश्चिम साइड झाड़ी में मिलने पहुंचे, जहां दोनों के बीच विवाद बढ़ा और ये चाकूबाजी हो गई।

 

प्रेमिका के चाचा ने आरोप लगाते हुए कहा कि एक युवक ने हमारी भतीजी को चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। हम सभी को जानकारी मिली उसके बाद उसका इलाज के लिए सदर अस्पताल आए हैं।पकड़ीदयाल एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि जैसे इसकी सूचना मिली वैसे ही पुलिस की टीम को घटना स्थल पर भेजा गया। घायल प्रेमिका अचेत अवस्था में पड़ी थी। दोनों का इलाज चल रहा है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!