Begusarai

बूढ़ी गंडक नदी में मिली युवक की लाश:हत्या के बाद शव फेंकने की जताई जा रही आशंका

बेगूसराय में आज बूढ़ी गंडक नदी से एक युवक का शव बरामद हुआ है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र में सिउरी घाट पुल के नीचे कोरिया घाट के समीप की है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन कर रही है। मृतक की पहचान गढ़पुरा थाना क्षेत्र के रजौर निवासी फुलेन्द्र यादव के पुत्र अजय कुमार यादव (30) के रूप में हुई है। जिसका गुरुवार शाम मां से बहस हुआ था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

बताया जा रहा है कि आज सुबह जब स्थानीय ग्रामीण नदी के कोरिया घाट पर अपने दैनिक कार्य के लिए गए थे। तभी नदी के किनारे एक शव देखा।घटना की सूचना पर मंझौल और मुफस्सिल थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मामले की जांच में जुटी गई, लेकिन सीमांकन को लेकर शव नदी के किनारे पड़ा रहा। शव की हालत से आशंका जताई जा रही है कि कहीं अन्य हत्या कर शव को पानी में लाकर फेंक दिया गया है।

 

शरीर पर किसी प्रकार के जख्म नहीं

 

मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार का जख्म नहीं है। बॉडी से दवाई नुमा गंध आ रहा है। इससे ग्रामीणों में कई प्रकार की चर्चाएं हो रही है। वीआईपी नेता प्रदीप सहनी ने बताया कि शव रस्सी से बंधा था। लगता है कि हत्या के बाद पुल से फेंका गया है। फोन किया तो मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन कर रही है।

 

मां-बेटे में बहस हुआ था

 

सीमांकन के बाद स्पष्ट हुआ कि घटनास्थल मंझौल थाना क्षेत्र है। जिसके बाद मंझौल पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है अजय यादव की शादी करीब 7 साल पहले हुई थी, लेकिन बच्चा नहीं हो रहा था, जिसके कारण पति-पत्नी में तनाव था। पत्नी मायके बिथान में रह रही है। अजय के पिता फुलेन्द्र यादव परदेश में रहते हैं। वह अपने गांव में मां के साथ रहता था।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!