Patna

NIT बिहटा में छात्रा ने की खुदकुशी:घटना के विरोध में छात्रों का हंगामा, कॉलेज प्रशासन पर धमकाने का आरोप

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पटना.एनआईटी के बिहटा कैंपस में कंप्यूटर इलेक्ट्रॉनिक्स में सेकंड ईयर की छात्रा पल्लवी रेड्‌डी ने खुदकुशी कर ली। पल्लवी आंध्र प्रदेश की थी। घटना शुक्रवार देर रात की है। घटना की जानकारी मिलते ही एनआईटी के बिहटा और पटना कैंपस में छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया। पटना में आक्रोशित छात्र एकेडमिक ब्लॉक के सामने पहुंच गए हैं और वी वांट जस्टिस के नारे लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

 

 

एनआईटी के डायरेक्टर से मांगा इस्तीफा

 

हंगामा की जानकारी मिलते ही पीरबहोर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। छात्र पुलिस की सुनने को तैयार नहीं थे। प्रदर्शन कर रहे फोर्थ ईयर के छात्र संतोष कुमार ने कहा कि हमलोगों को जबरन बिहटा कैंपस में शिफ्ट किया जा रहा है। बिहटा कैंपस में कोई सुविधा नहीं है। छात्रों के मना करने के बाद भी वहां 600 छात्रों को भेज दिया गया है। छात्रों ने एनआईटी के डायरेक्टर से इस्तीफा देने की मांग की है।

 

किसी ने पल्लवी का पल्स तक चेक नहीं किया

 

इधर, बिहटा कैंपस में छात्राओं ने काॅलेज प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा कि जानकारी मिलते ही सुरक्षाकर्मियों ने पल्लवी का कमरा बंद कर दिया। किसी ने उसका पल्स तक चेक नहीं किया। उसे डॉक्टर के यहां ले जाया जा सकता था। हमलोगों को भी अंदर जाने नहीं दिया गया और कमरे में बंद कर दिया गया।

 

छात्राओं को मेस भेजकर फांसी के फंदे से झूल गई पल्लवी

 

पल्लवी के दोस्तों ने बताया कि वह दिन भर खुश थी। उसके चेहरे पर परेशानी नहीं दिख रही थी। कमरे में पल्लवी के अलावा और दो लड़कियां रहती हैं। दोनों लड़कियों को पल्लवी ने खाना खाने के लिए मेस भेज दिया। जब दोनों मेस से खाना खाकर लौटीं तो देखा कि पल्लवी फंदे से झूल रही हैं। इसके बाद दोनों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।

 

बिहटा कैंपस के छात्रों ने भी प्रशासन पर डराने-धमकाने का आरोप लगाया है। हंगामा कर रहे छात्रों ने कहा कि उन्हें मुंह बंद रखने को कहा जा रहा है। धमकी दी जा रही है कि करियर बर्बाद कर दिया जाएगा। अभी कैंपस पूरी तरह बनकर तैयार नहीं हुआ है। देर रात तक काम करने वाले मजदूर हमारे कमरों के आसपास से गुजरते रहते हैं।

 

सात साल पहले छात्रा ने दी थी जान

 

बता दें कि करीब सात साल पहले पीरबहोर थाना क्षेत्र स्थित एनआईटी कैंपस में इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी से बीटेक कर रही थर्ड ईयर की छात्रा शिखा शुक्ला ने सुसाइड कर लिया था। घटना एक सितंबर 2017 को हुई थी। शिखा उत्तर प्रदेश के फरुखाबाद की रहने वाली थी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!