Dalsinghsarai

दलसिंहसराय :नल से जल नहीं निकलता देख ग्रामीणों ने किया हंगामा

दलसिंहसराय अनुमंडल अंतर्गत उजियारपुर प्रखंड की डढ़िया मुरियारो पंचायत के वार्ड 3 में नल-जल का पानी बंद होने से आक्रोशित लोगों ने बुधवार को गांव में जमा होकर नारेबाजी की. बताया गया है कि पंचायत के वार्ड 3 में बिजली रिचार्ज खत्म हो जाने के कारण नल जल से जलापूर्ति बंद हो गया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इस संबंध में विभाग को शिकायत करने पर जल्द चालू होने का आश्वासन मात्र मिल रहा था. इसी बीच ग्रामीण महेश महतो के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में महिला व पुरुषों के साथ नारेबाजी व हंगामा करते हुए मुखिया व वार्ड सदस्य पर निशाना साधा.

 

 

वार्ड सदस्य रुदल राम ने बताया कि पानी के लिए लोगों की बढती परेशानी देखकर व विभाग द्वारा कोई पहल नहीं होते देख सामूहिक रूप से कुछ रकम इकट्ठा कर बिजली का रिचार्ज कराया, बावजूद बिजली चालू नहीं हुआ. इसी से कुछ लोग आक्रोशित हो गये. मुखिया प्रेमनाथ महतो ने बताया कि नल जल का रिचार्ज खत्म हो गया. इसमें मुखिया का क्या कसूर है. इसमें भी राजनीति हो रही है, जानकारी मिलते ही चालू करवाया गया.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!