Patna

शिक्षक भर्ती परीक्षा-3.0…आंसर-की पर उठे सवाल:कई सवालों के गलत जवाब

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पटना.बिहार में तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा के फाइनल आंसर-की पर सवाल उठ रहे हैं। इसमें कुछ ऐसे सवाल हैं, जिनके जवाब को लेकर विवाद की स्‍थिति बन गई है। कैंडीडेट्स का आरोप है, सवालों का जवाब गलत है। दो साल पहले भी ऐसा ही हुआ था।अभ्‍यर्थियों का कहना है कि इन सवालों के जवाब को लेकर पहले ही आपत्ति दर्ज कराई गई थी। आयोग ने NCERT और SCERT के तथ्‍यों को किनारा करते हुए इसे जारी कर दिया है। हजारों परीक्षार्थियों के परिणाम पर इसका असर पड़ सकता है।

 

तीन सवालों पर विवाद

 

1. सामान्य ज्ञान विषय में बिहार की सबसे पुरानी नदी घाटी से जुड़े प्रश्न का उत्तर दामोदर नदी घाटी परियोजना बताया गया है। NCERT और SCERT की किताबों में इसे सोन नदी घाटी परियोजना बताया गया है।

 

2. वायुमंडल अधिकतम गर्मी कहां से प्राप्त करता है? इसका उत्तर आयोग ने दीर्घ पार्थिव तरंगों को बताया है। जबकि NCERT के अनुसार सही उत्तर सूर्य होना चाहिए।

 

3. अम्लीय वर्षा के लिए Co2 कहीं से भी उत्तरदायी नहीं हो सकता है। इसका उत्तर केवल No2 होना चाहिए। आयोग ने दोनों को जिम्मेवार मानते हुए अपनी आंसर-की जारी की है। जबकि उम्‍मीदवारों का कहना है कि अम्‍लीय वर्षा के लिए Co2 कहीं से भी उत्तरदायी नहीं हो सकता, बल्कि इसका सही जवाब No2 होना चाहिए।

 

रविवार को जारी हुआ था आंसर की

 

बिहार लोक सेवा आयोग ने TRE-3 कक्षा 1 से 5 तक अंतिम आंसर-की बीपीएससी ने रविवार देर रात जारी कर दी थी। प्रोविजनल आंसर-की के आपत्ति पर विचार करने के बाद बीपीएससी ने इसे जारी किया था। अगले दो तीन दिनों में वर्ग 6 से 8 तक की अंतिम जवाब जारी कर दी जाएगी।

 

अभी वर्ग 9-10 और 11-12 के लिए आपत्ति पर विचार किया जा रहा है। प्रोविजनल आंसर-की को लेकर प्राप्त आपत्ति पर विचार किया जा रहा है। 23 सितंबर तक वर्ग 9-10 और 11-12 के अंतिम आदर्श उत्तर भी जारी कर दिए जाएंगे।

 

कई सवालों के जवाब गलत हैं

 

छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा कि आंसर-की में कुछ गलतियां नजर आ रही हैं। कई सवालों के जवाब गलत हैं। आंसर-की के आधार पर ही ओएमआर शीट की जांच होगी और मेरिट लिस्ट बनेगी। आयोग से हमारी मांग है कि जो भी उत्तर गलत दिया गया है उसे सही किया जाए। अभी से 2 साल पहले कुछ इसी तरीके से गलत उत्तर देकर बीपीएससी में खेल होता था। क्या फिर से वही खेल तो नहीं शुरू हो गया है?वहीं, छात्र नेता सौरव कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि आयोग बैकलॉग सीट का खेला खेलकर सीट बचाने नें लगा हुआ है। आंसर-की में सुधार करके रिजल्ट जारी करना चाहिए।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!