Samastipur

विभूतिपुर में निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान सेविका की मौत, किया हंगामा 

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

समस्तीपुर :विभूतिपुर.प्रखंड मुख्यालय के समीप संचालित एक निजी नर्सिंग होम में रविवार को इलाजरत एक आंगनबाड़ी सेविका की मौत हो गई। इससे आक्रोशित लोगों ने नर्सिंग होम में हंगामा करते हुए तोड़फोड़ किया साथ ही सिंघिया घाट खोकसाहा के मुख्य पथ को जाम कर दिया। जानकारी पर आनन-फानन में दलबल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका नरहन वार्ड 9 रामगढ़ निवासी पिंटू राय उर्फ विशाल राय की करीब 30 वर्षीय पत्नी ममता सैनी आंगनबाड़ी सेविका बताई गई है।

 

 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि आंगनबाड़ी सेविका ममता सैनी का तबीयत करीब दो-तीन दिनों से खराब चल रहा था। इसमें उसे चिकित्सकों द्वारा ब्लड चढ़ाने की सलाह दी गई थी। शनिवार की संध्या वह विभूतिपुर ब्लॉक चौक के समीप न्यू कुंवर जी हेल्थ केयर में ब्लड चढ़वाने आई। ब्लड चढ़ाने के दौरान रविवार की अहले सुबह उसकी मौत हो गई।

 

घटना स्थल पर परिजनों ने चिकित्सक द्वारा रेफर मांगे जाने के बावजूद रेफर नहीं करने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना था कि ब्लड चढ़ने के बाद उसकी स्थिति दयनीय हो गई थी। इस पर चिकित्सक से रेफर किए जाने का आग्रह किया गया था लेकिन रेफर नहीं किया गया। जिससे उसकी मौत हो गई। इसपर लोगों में आक्रोश फूटा और नर्सिंग होम में तोड़फोड़ की गई। घटना की जानकारी पर पहुंची 112 पुलिस टीम से लोगों का आक्रोश बेकाबू हो गया। पुलिस समझाने की कोशिश कर रही थी लेकिन आक्रोशित लोग मानने को तैयार नहीं थे। 112 पुलिस टीम के सामने तोड़फोड़ शुरू हो गई। अंत में पुलिस थाना चली गई।

 

दो मिनट पहले नहीं पहुंचती पुलिस तो हो जाती बड़ी घटना : नर्सिंग होम में तोड़फोड़ हंगामा किए जाने की जानकारी पर थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। तब तक तोड़फोड़ के दौरान करीब ढ़ाई लाख की नुकसान लोगों ने कर दिया। लेपटॉप, खिड़की में लगी कांच, बोर्ड, दरवाजा, समेत अन्य कीमती समान को तोड़ दिया गया। इसमें एक पालतू कुत्ते को भी चोटें आई हैं। तोड़-फोड़ के दौरान जब तक लोगों ने कक्ष में बंद डॉक्टर विवेक कुमार को निशाना बनाया तब तक थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद उनका जान बचा, नहीं तो उनकी जान जा सकती थी। नर्सिंग होम में हंगामा और तोड़फोड़ किये जाने के दौरान इलाजरत करीब एक दर्जन से ऊपर मरीजों एवं परिजनों में काफी अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाकर भागने लगे।

 

^शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चल पाएगा। किसी भी पक्ष से आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। – आनंद कुमार कश्यप, थानाध्यक्ष, विभूतिपुर

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!