Weather Update

आज का मौसम :पटना समेत 32 जिलों में बारिश का अलर्ट:2 दिनों तक पूरे प्रदेश में एक्टिव रहेगा मानसून

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

आज का मौसम :पटना:बिहार में अगले दो दिन तक बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून एक्टिव होने की वजह से बिहार समेत पूरे पूर्वी भारत में फिर से भारी बारिश की संभावना है।

 

 

मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के सभी 38 जिलों में रविवार को बारिश की संभावना जताई है। इसमें 6 जिले में अति भारी बारिश और 32 में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।

 

 

वहीं, पिछले 24 घंटे के दौरान सीवान जिला सबसे ज्यादा गर्म रहा है। यहां का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा अन्य सभी जिले के अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिली है।

 

 

अगले 48 घंटे के लिए मौसम विभाग का अलर्ट

 

मौसम विभाग ने बिहार में अगले 48 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है। विभाग की ओर से कहा गया है कि बिहार में मानसून की गतिविधि में वृ‌द्धि होने से वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने और बादल के नीचे होने की वजह से राज्य के कुछ जिलों में एक या दो स्थानों में आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। साथ ही गंडक, बागमती, पुनपुन और सोन नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!